नूंह में जासूसी के आरोपियों का रिमांड समाप्त:अजय अरोड़ा जा चुका है जेल,रिजवान सहित 4 की पेशी आज

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के गांव खरखड़ी के एडवोकेट रिजवान सहित 5 आरोपियों को पाकिस्तानी जासूसी और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों का पुलिस रिमांड रविवार को समाप्त हो गया। तीन आरोपियों को आज सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश छवि गोयल की अदालत में पेश किया जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा मुख्य आरोपी रिजवान 12 दिन के पुलिस रिमांड पर रहा था। अजय अरोड़ा को 4 दिसंबर को जेल भेजा गया जानकारी के मुताबिक इस मामले में 26 नवंबर को तावडू सदर थाना पुलिस ने रिजवान के खिलाफ देश-विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद विशेष जांच दल गठित किया गया जिसमें दो डीएसपी रैंक के अधिकारी (एसटीएफ और एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड से) शामिल किए गए। एसआईटी में दो थाना प्रभारी और तीन डीएसपी सक्रिय रहे। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद जालंधर (पंजाब) के मिठाई विक्रेता अजय अरोड़ा को पकड़ा गया। इन दोनों से गहन पूछताछ के आधार पर पंजाब के अमृतसर से तीन और लोग गिरफ्तार किए गए। रिजवान के बैंक खाते में मिला करोड़ों का लेन-देन पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिजवान के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का हवाला लेनदेन मिला है, जिसे पंजाब में सक्रिय देश-विरोधी तत्वों तक पहुंचाया जा रहा था। सबसे लंबी रिमांड रिजवान की रही कुल करीब 12 दिन। पहले रिजवान को 8 दिन के रिमांड पर लिया गया था। बाद में चार दिसंबर को रिजवान की रिमांड दोबारा बढ़ाई गई थी, जबकि अजय अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अमृतसर से पकड़े गए तीनों आरोपियों को आठ दिन का रिमांड मिला था। जांच टीम ने पूरे मामले को अत्यंत गोपनीय रखा है और कोई आधिकारिक ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *