नूंह में मुंडाका हिंसा का मुख्य आरोपी अरेस्ट:पार्किंग को लेकर राजस्थान बॉर्डर पर हुई थी हिंसक झड़प,7 वीं गिरफ्तारी

हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित मुंडाका बॉर्डर पर गत 12 अगस्त को हुई हिंसक झड़प के मुख्य आरोपी इस्माइल खान उर्फ इसरा को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर झिरका पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई में यह सातवीं गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को शाम मुंडाका चौक के पास वाहन पार्किंग को लेकर हरियाणा के मुंडाका गांव और राजस्थान के हाजीपुर गांव के युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही पथराव, लाठी-डंडों और शीशे की बोतलों की मारपीट में बदल गया। इस हिंसा में 10 लोग घायल हुए थे। 6 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार शिकायतकर्ता समय सिंह पुत्र दीपचंद ने फिरोजपुर झिरका थाने में हाजीपुर निवासी 26 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि 40 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई। मामलें में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी इस्माइल खान उर्फ इसरा पुत्र अंधू निवासी हाजीपुर थाना नौगांव, जिला अलवर राजस्थान पर आगजनी, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *