बीकानेर| सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन नृसिंह बस्ती के सर्व हिन्दू समाज की ओर से 23 जनवरी को किया जाएगा। जानकी वल्लभ पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में संपूर्ण हिन्दू समाज की सहभागिता हो इसके लिए शुक्रवार को नरसिंह बस्ती के मूंधड़ा चौक में हिन्दू सम्मेलन के पत्रक और फलक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मदत्त आचार्य ने आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष राजेश व्यास ने सम्मेलन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दाऊ पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ब्रिजेंदर, शिवकुमार, कमलेश, आशीष कुमार, गोविंद व्यास, दीपक, अमरनाथ, निर्मल व्यास सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


