नेंगटासाई हरि मंदिर में हरिनाम अखंड संकीर्तन

सरायकेला| चमारू पंचायत के नेंगटासाई गांव स्थित हरि मंदिर में आयोजित हरिनाम अखंड संकीर्तन में रविवार को जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरि मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने अखंड हरि संकीर्तन कार्यक्रम में सहयोग एवं योगदान देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम हमें सच्चाई, सेवा और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं तथा समाज को सद्गति की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *