नेक्सस अमृतसर मॉल ने डिनोवर्स के साथ डायनासोर को किया जीवित

अमृतसर| नेक्सस अमृतसर मॉल 7 जून से डिनोवर्स नाम का डायनासोर थीम पर आधारित अनुभव शुरू करने जा रहा है। मॉल में विशालकाय डायनासोर मॉडल्स लगाए गए हैं, जो प्री-हिस्टोरिक वर्ल्ड का रोमांच दिखाएंगे। मॉल के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा डायनासोर मॉडल लगाया गया है, जो विजिटर्स का स्वागत करेगा। मॉल के एक विशेष हिस्से को प्राचीन युग जैसा बनाया गया है। यहां फॉसिल्स, डायनासोर के अंडे और हैचिंग बेबी डायनासोर रखे गए हैं। इनसे बच्चों और बड़ों को डायनासोर के इतिहास की जानकारी मिलेगी। बच्चे डायनासोर की सवारी कर सकते हैं। साथ ही 15 मिनट की वर्कशॉप में हिस्सा ले सकते हैं, जो उनकी रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ाएगी। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण टेम्ड डायनासोर एक्सपीरियंस है। इसमें हर घंटे एक दोस्ताना डायनासोर लाइव दिखाई देगा। लोग उसके साथ सेल्फी ले सकेंगे। मॉल का यह आयोजन बच्चों और परिवारों के लिए खास अनुभव साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *