नेताओं को सिर्फ वोट बैंक की चिंता: संत पुलक सागर:कहा- अयोध्या राम मंदिर बनाने वालों के साथ विश्वासघात

भारत गौरव राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज ने देश की राजनीति हालात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कई नेता उनके पास आते है, लेकिन वे कुछ सीखना नहीं चाहते। उन्हें तो वोट बैंक देखना है। कुछ अच्छे नेता होते है, जिनकी वजह से देश चलता है। राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज इन दिनों डूंगरपुर जिले के प्रवास पर है। शहर के न्यू कॉलोनी में राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज ने कहा कि राजनीति की वजह से कभी कभी दुख भी होता है। जब कोई पूरे देश को उत्थान की तरफ ले जाता है और हमारे ही लोग उसे नीचे गिराने लगते है। जो अयोध्या में हुआ। अयोध्या में भगवान प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाकर पूरी दुनिया के मानस पटल लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन आखिर में उसके साथ विश्वासघात ही हुआ। फिर कैसे कोई विकास होगा। तकलीफ दूसरों से नहीं अपनो से ही है और नेताओं में ऐसा नहीं की सबको मार्गदर्शन की जरूरत हो। अच्छे नेता भी है। जातिवाद और पार्टी से कुछ लेना देना नहीं है। अब्दुल कलाम जैसे नेता भी इस देश में हुए है। इसमें मजहब नहीं देखा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राष्ट्र संत ने कहा कि मोदी जैसे नेता होते हैं वहां मजहब और जातियां नहीं देखी जाती। उसने ही देश चलता है। इसलिए नेता जो उनके पास आते है वे उनके पास आकर सुधारना चाहते है या सुधर जायेंगे ऐसा नहीं है। महाराज ने कहा कि हमें हमारे अतीत में झांकने की जरूरत है। जो व्यक्ति अतीत से सिख नहीं लेता है। उसके वर्तमान ओर भविष्य दोनो बिगड़ जाते है। अतीत में बहुत सी ऐसी चीजें हो गई जिसका खामियाजा आज देश ओर समाज भुगत रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *