नेता प्रतिपक्ष कॉन्ट्रोवर्सी…5 पार्षदों ने संदीप साहू को दिया अभिमत:सभापति बोले- कांग्रेस ने ही समस्या खड़ी की, संदीप ही रहेंगे अपोजिशन लीडर

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर पिछले 8 महीनों से चला आ रहा विवाद मंगलवार को फिर गहरा गया। सभापति सूर्यकांत राठौर ने कांग्रेस के पांच पार्षदों से दो घंटे चर्चा की। बैठक में पार्षदों ने साफ कहा कि वे अपने पुराने निर्णय पर अडिग हैं और उनके नेता प्रतिपक्ष सिर्फ संदीप साहू रहेंगे। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने पांच पार्षदों कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पांच पार्षद अपना इस्तीफा वापस लेने की अधिकृत जानकारी ली। साथ ही कांग्रेस पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष के लिए संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी का नाम प्रस्तावित करने को लेकर सभापति पार्षदों से अभिमत लिया। इस पर 5 पार्षदों ने कहा कि पार्टी ने हमसे सहमति लिए बिना आकाश तिवारी का नाम घोषित किया गया। हमने पहले भी साफ किया था और आज भी दोहराते हैं कि हमारे नेता प्रतिपक्ष सिर्फ संदीप साहू ही हैं। संदीप साहू ही रहेंगे नेता प्रतिपक्ष सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से नया नाम घोषित नहीं होता, तब तक नगर निगम में संदीप साहू ही नेता प्रतिपक्ष रहेंगे। संदीप साहू ने कहा कि पांच पार्षदों ने मुझे ही नेता प्रतिपक्ष माना है। अब आगे सभापति क्या फैसला लेते हैं, यह उनके उन पर है। कांग्रेस ने विवाद को जन्म दिया सभापति सूर्यकांत ने कहा कि विवाद को जन्म देने वाली कांग्रेस पार्टी स्वयं है, कांग्रेस ने पहले संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चयन किया और जिला अध्यक्ष का पत्र आया। हमने उसे स्वीकार किया, 3 महीने बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पत्र आया कि हमने नेता प्रतिपक्ष उन्हें नहीं नियुक्त किया है। उसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने पत्र भेजा की प्रदेश कांग्रेस ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। सभापति ने बताया कि जिस दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का पत्र मुझे मिला था। उस दिन कांग्रेस के पांच पार्षदों ने लिखित में अपना इस्तीफा मुझे दिया और कहा कि हम कांग्रेस पार्षद दल से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन बाद में फिर से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष का पत्र आया कि पांच पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी जाए। चर्चा कर लेंगे निर्णय वर्तमान में कांग्रेस के नगर निगम में 8 पार्षद है। जिनमें से 5 पार्षदों ने अपना अभिमत संदीप को दिया है। वहीं तीन पार्षद अर्जुमन ढेबर, शेख मुशीर और आकाश तिवारी इस बैठक में नहीं थे। सभापति ने कहा कि जिन पांच पार्षदों ने अपना अभिमत बताया है, वे इस विषय के जानकारों से चर्चा करने के बाद ही कुछ निर्णय करेंगे। दूसरे नाम की घोषणा होने तक नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ही रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *