नेता प्रतिपक्ष बोले-ननकीराम के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया:कोरबा में चरणदास बोले-वरिष्ठ आदिवासी नेता सभी वर्गों के हित में करते हैं काम

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के साथ हुए बर्ताव पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कोरबा प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के प्रशासन ने एक वरिष्ठ आदिवासी नेता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। डॉ. चरणदास महंत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि यदि ननकीराम कंवर को हाउस अरेस्ट करने की खबर सही है, तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। सभी वर्गों के हित में काम करते हैं ननकीराम काम- नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने ननकी राम कंवर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे केवल आदिवासियों के बारे में नहीं सोचते, बल्कि गरीबों, किसानों और सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए काम करते हैं। वे कोरबा में प्रदूषण, कोयला चोरी और राखड़ जैसी समस्याओं पर भी ध्यान देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ननकी राम कंवर गाय-बछड़ों का पालन कर उनकी सेवा करते हैं। भले ही ननकी राम कंवर विपक्ष (भाजपा) से हैं और वे कांग्रेस से, लेकिन वे आज भी उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने ऐसे कई अवसरों का जिक्र किया जब उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए ननकी राम कंवर के साथ दौरा किया है। महंत ने ननकी राम कंवर के साथ हो रहे बर्ताव को गलत बताते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। इसके अलावा उन्होंने कोरबा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। चरणदास महंत ने कहा कि कलेक्टर, एसपी या एसईसीएल की प्रशासनिक जवाबदारी ठीक नहीं चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *