अजमेर| मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए नागौर जिले के ग्राम डोडियाना निवासी 24 वर्षीय संदीप प्रजापत के परिजन ने उनके असामयिक निधन के बाद नेत्रदान कर दो दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी लौटाने का निर्णय लिया। आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान, अजमेर चैप्टर को एक जोड़ी कॉर्निया प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही टीम जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पहुंची। असिस्टेंट मैनेजर भरत कुमार शर्मा ने शोकाकुल परिजन को नेत्रदान का महत्व समझाया। लिखित सहमति के बाद सुरक्षित रूप से कॉर्निया संग्रहित किए।


