रांची | पहल यूनाइटेड फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में रांची बहू बाजार स्थित संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों के भी मिठाइयां वितरण के साथ संगीतमय कार्यक्रम हुआ। मौके पर भगवा नारी सेना के अध्यक्ष पिया बर्मन, संगीत सरिता के निदेशक वीणाश्री, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के अध्यक्ष जसवीर कौर, नीतू चौधरी, रूबी मल्लिक, करण कुमार, अभिषेक कुमार, दिलवीर सिंह, प्रीति भंडारी, विनिता सिंहा, शोभा गुप्ता मौजूद थे।


