नेत्र शिविर में 200 लोगों ने कराई जांच

रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल व भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन फिरायालाल चौक रांची में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नेत्र विशेषज्ञों द्वारा अपनी आंखों की जांच करवाई। शिविर में कुल 200 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पाया कि 20 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित हैं। जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया है। इन मरीजों का ऑपरेशन मेडिका में किया जाएगा। शिविर में नेत्र जांच के साथ-साथ मरीजों को दवाइयां वितरण तथा नेत्र रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक मोनिका गोयंका की देखरेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल कमल जैन, संस्थापक अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्रा, क्लब एडमिनिस्टर प्रमोद श्रीवास्तव, पीयूष कुमार, चिंटू चौधरी, तलविंदर कौर, बिमल कुमार जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *