नेपानगर में गणतंत्र दिवस पर कुश्ती का आम दंगल:देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

बुरहानपुर के नेपानगर में आज (26 जनवरी) कुश्ती का आम दंगल आयोजित किया गया। नेपा खेल समिति ने स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड पर इस आयोजन कराया। यह दंगल हर साल पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र दादू और प्रथम हिन्द केशरी रामचंद्र बाबू पहलवान की स्मृति में आयोजित होता है। कुश्ती का आयोजन दोपहर 1 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। इसमें देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और उनके बीच रोचक मुकाबले हुए। दंगल देखने के लिए नेपानगर के अलावा बुरहानपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। नेपानगर विधायक मंजू दादू कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। निर्णायक की भूमिका अमर सिंह पहलवान और अशोक पहलवान ने निभाई। नेपा खेल समिति के सचिव संतोष राखोंडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय गुप्ता, मोहन पहलवान, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, मनोज महेश्वरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *