नेपानगर में नगर कांग्रेस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह:संगठन मजबूती का संदेश, किसान-युवा नेतृत्व पर फोकस

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम श्री गजानन मंदिर नेपानगर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे। कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश महासचिव धीरज करोसिया ने बताया कि समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिससे आपसी भाईचारे और एकता को मजबूती मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखी। पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
समारोह में जिन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, उनमें पांडुरंग आमले (मंडल अध्यक्ष), संजय पवार (ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस), शेख रफीक (नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस), राजेन्द्र मसाने (जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस) और कुणाल तोमर (ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस) शामिल हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। उन्होंने नेपानगर क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रविन्द्र महाजन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस, नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल, विजयेता चौहान, निर्मला जावरकर, संजय टोरानी, पार्षद प्रदीप मिसाल, राजेश पटेल, विनोद पाल, नेपा मिल श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी, राहुल पटेल और सुरेश सोनवणे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने किया, जिन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी वर्षों से पार्टी के मजबूत स्तंभ की तरह कार्य कर रहे हैं। आभार नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *