नेपानगर में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:बीमारी से तंग आकर खुद की जान ली; पत्नी-बच्चे औरंगाबाद गए थे

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम हिवरा में मंगलवार को 55 वर्षीय भीमा पिता सुखलाल पालवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के अंदर एक खिड़की से फंदे पर लटका मिला। भीमा घर पर अकेले थे, क्योंकि उनके दो बेटे और पत्नी काम के सिलसिले में औरंगाबाद गए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे परिवार के सदस्य औरंगाबाद से लौटकर मृतक की बेटी के घर डाभियाखेड़ा में थे। जब वे घर पहुंचे और दरवाजा खोला, तो भीमा का शव फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर नावरा चौकी पुलिस मंगलवार शाम 5 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने शाम 6:30 बजे तक घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार, भीमा काफी समय से किसी बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि इसी बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *