नेपानगर विधायक मंजू दादू ने सीएम से की मुलाकात:डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति उद्यान स्थापित करने की मांग, 50 एकड़ जमीन की जरूरत

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की स्मृति में एक उद्यान स्थापित करने के लिए अनुरोध पत्र सौंपा है। दरअसल, 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सौ वर्ष पूरे कर रहा है। नेपानगर विधानसभा में ऐसा कोई स्मृति उद्यान नहीं है। इसलिए यह सौगात विधानसभा के लिए बड़ी सौगात होगी। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि डॉ. हेडगेवार, जो आरएसएस के संस्थापक थे, उनका भारतीय समाज और स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने लिखा कि ऐसा स्मृति उद्यान समाज को उनके आदर्शों और योगदान से प्रेरित करेगा। 50 एकड़ जमीन की मांग विधायक ने उद्यान के लिए 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस उद्यान में डॉ. हेडगेवार की जीवनी और उनसे जुड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, उद्यान में प्रभु श्रीराम, माता शबरी और आदिवासी महापुरुषों जैसे टंट्या मामा व रेंगा कोरकू की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पर्यावरण और संस्कृति को मिलेगा प्रोत्साहन यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण और मनोरंजन के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। इसमें पेड़-पौधे, बगीचे, झूले और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विधायक ने कहा कि यह स्मृति उद्यान आदिवासी समाज अपने इतिहास को जानकर अपनी संस्कृति और धर्म को बचा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *