नेपाल से भटककर गुना पहुंचा बुजुर्ग:द्वारकाधीश दर्शन करने के लिए भारत आए, गलत ट्रेन में बैठे, दुबई में करता है मजदूरी

नेपाल से भटक कर गुना आए एक बुजुर्ग अब वापस अपने घर पहुंच सकेंगे। शहर के समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने नेपाल गृह मंत्रालय से सम्पर्क कर नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि को उन्हें सुपुर्द कर दिया है। वे बुजुर्ग को लेकर गुना से रवाना हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशीलाल मंडल कुछ दिनों पूर्व अपने साथियों के साथ नेपाल से भारत द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। इसी दौरान वे अपने साथियों से बिछड़ गए और ट्रेन के माध्यम से गुना पहुंच गए। इसके बाद वे जिले में इधर-उधर भटकते रहे। समाजसेवी की मदद से वापस घर पहुंचेंगे स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने उन्हें अपने संरक्षण में लिया और पूछताछ की। खुशीलाल मंडल ने स्वयं को नेपाल के सप्तरी जिले का निवासी बताया। प्रमोद भार्गव द्वारा की गई पड़ताल में उनका गांव बनरझुला चिन्हित हुआ। वहां के वार्ड अध्यक्ष से संपर्क करने पर खुशीलाल मंडल की पहचान की पुष्टि हुई। जानकारी में यह भी सामने आया कि उनका एक बेटा दुबई में मजदूरी करता है तथा वृद्ध पत्नी अस्वस्थ होने के कारण आने में असमर्थ है। इस दौरान खुशीलाल मंडल को गुना स्थित आनंद धाम वृद्ध आश्रम में अस्थायी रूप से भर्ती कराया और जहां उनकी उचित देखरेख की गई। इनकी जानकारी गुना जिला प्रशासन को भी दी। इसके बाद प्रमोद भार्गव ने इस संबंध में नेपाल के गृह मंत्रालय के सचिव आनंद काप्ले को सूचना दी, जिसके बाद नेपाल दूतावास के माध्यम से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई। नेपाल और भारत में कार्यरत संस्था किन इंडिया के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह को गुना भेजा गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रमोद भार्गव ने खुशीलाल मंडल को नेपाल प्रशासन के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया। विदाई के अवसर पर खुशीलाल मंडल का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक उन्हें उनके घर नेपाल भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *