नेमा समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 12 को होगा

बांसवाड़ा| नेमा समाज की ओर से 12 जनवरी को नेमा धर्मशाला रातीतलाई में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर पहली बैठक नेमा धर्मशाला में हुई। जिसमें समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह सम्मेलन युवाओं को अपने विचार साझा करने और अपने लिए आदर्श जीवनसाथी की तलाश के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम को नेमा समाज के अध्यक्ष निमेष मेहता, विनोद शाह, संजय गुप्ता, शैलेन्द्र मेहता, विनय तलवाडिया, डा. आरके मालोत, शैलेष शाह, सुबोध मालोत, रक्षा सराफ, निक्की वसानिया, नेहा गुप्ता, भुवनेश्वरी मालोत, प्रीति दोसी, सरोज शाह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन परेश नीमा ने किया और आभार जिम्मी सराफ ने जताया। इस अवसर पर प्रभात शाह राजेश वसानिया, शैलेश शाह, विशाल दोसी, अनुज सराफ, राघव शाह, कपिल नीमा, अजय शाह, केतन, सचिन, अंकुर, ज्योतिष वसनिया आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *