बेनूर| आईटीबीपी ने अबूझमाड़ के नेलांगुर में नया कैंप स्थापित किया है। इसके साथ ही इस वर्ष आईटीबीपी ने अबूझमाड़ में 5 कैंप स्थापित कर लिए हैं। सेनानी राजीव गुप्ता और उनकी 45वीं वाहिनी की टीम को नेलांगुर में कैंप खोलने के लिए शाबाशी देते हुए आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी कांकेर रेंज अमित कामले, एसपी प्रभात कुमार, डीआरजी व छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह व उनकी टीम और सेनानी 53वीं वाहिनी संजय कुमार व उनकी टीम भी मौजूद रहे।


