हतबंध | (हथबंद नवापारा मंडल) में आयोजित दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का आनंद लेने सिमगा जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सहित उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि बबलू पटेल, खोमलाल साहू, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, पंच संतराम धुव्र, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद एवं मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी उपस्थिति रही और रोमांचक मुकाबलों ने खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।


