रूक्का से निकलने वाली राइजिंग पाइप लाइन नेवरी (विकास विद्यालय) के निकट क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों ने यह फोटो शेयर करते हुए बताया कि यह विगत 15 दिनों से क्षतिग्रस्त है। जिससे बेशकीमती पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। इस ओर अब तक रूक्का डिवीजन के पेयजल अफसरों या ऑपरेशन -मेटेनेंस एजेंसी का ध्यान नहीं गया है। जबकि रूक्का से शहर के बड़े क्षेत्रों में वाटर सप्लाई की जाती है।


