नेवी प्रशिक्षण पूरा कर लौटे गौरव, सम्मान किया

तलेन |भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पूर्ण कर घर लौटे नगर के गौरव कुंभकार का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। नेवी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित हुए गौरव के आगमन पर नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। गौरव ने बताया कि लोगों का स्नेह और सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। युवाओं ने उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया और नगर में उत्साह का वातावरण बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *