नेशनल इंडक्शन कार्यक्रम में गुरुदेव रविशंकर से जुड़े छात्र

बोकारो | गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी के प्रथम वर्ष बी-टेक के छात्र, एआईसीटीई के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन नेशनल इंडक्शन प्रोग्राम के माध्यम से गुरुदेव रविशंकर से लाइव कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में लगभग 129 संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एआईसीटीई के चेयरमैन, आईआईटी एवं एनआईटी के निदेशक व अन्य उच्चाधिकारी भी शामिल हुए। गुरुदेव ने छात्रों को आध्यात्म और प्राणायाम से जुड़ने की प्रेरणा दी। कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने सकारात्मक विचार और कर्म करने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *