भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएससी) के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2025 का सिलेबस जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स वेबसाइट से 17 पेज के पीडीएफ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए नीट 2025 के चैप्टर-वाइज सिलेबस प्राप्त कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को विषयों में जोड़े और हटाए गए टॉपिक्स का पता चल सकेगा। इसके लिए जारी किए नोटिस में एनएमसी ने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के तहत अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने एनईईटी (यूजी) 2025 पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा में शामिल वेबसाइट nmc.org.in. पर पाठ्यक्रम देख सकते हैं। इसके लिए जारी किए गए सिलेबस के अनुसार फिजिक्स में 20 यूनिट है। इसमें सुरेशन, वर्क, एनर्जी और पावर, रोटेशनल मोशन, काइनेमैटिक्स, लॉ अॉफ मोशन, ग्रेविटेशन और अन्य शामिल हैं। केमिस्ट्री से भी 20 यूनिट होंगे, जिनमें एटोमिक स्ट्रेकचर, केमिकल बांडिंग और मॉलिक्यूलर स्ट्रेकचर, केमिकल थर्मोडायनैमिक्स, केमिकल काइनेटिक, सल्यूशन्स, इक्विलिब्रियम, रे-डॉक्स रिएक्शन इलेक्ट्रो केमिस्ट्री शामिल हैं। वहीं, बायो में ह्यूमन फिजिओलॉजी, रिप्रोडक्शन, जेनिटिक्स, ई-वॉल्यूशन, बायोलॉजी और मानव कल्याण, एकोलॉजी, एनवायरंमेंट, बायो टेक्नोलॉजी और सहित कुल 10 यूनिट पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि इस साल नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में कई बदलाव हो सकते हैं। मेडिकल प्रवेश ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में होगी। इस संबंध में जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है। नीट यूजी 2025 एग्जाम डेट अभी तक जारी नहीं की गई है। जालंधर | मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने राज्य के मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमडी, एमएस, एमडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरे थे, वो वेबसाइट mcc.nic.in. पर अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 दिसंबर तक मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करनी होगी। कॉलेज 21 से 22 दिसंबर के बीच शामिल हुए खुद उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे और डेटा को एमसीसी के साथ साझा करेंगे। जो उम्मीदवार राउंड 2 में एक सीट सुरक्षित नहीं कर सके, वे राउंड 3 में आवेदन कर सकेंगे। संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डेटा साझा करने के लिए 21 से 22 दिसंबर तक का समय मिलेगा। एमसीसी नीट पीजी काउंसिलिंग के तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 26 दिसंबर से शुरू होगी, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की सुविधा एक जनवरी तक खुली रहेगी। नीट पीजी 2024 तीसरे राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग 27 दिसंबर से एक जनवरी तक कर सकते हैं। सीट आवंटन प्रक्रिया दो और तीन जनवरी को निर्धारित है। एडमिशन चार से 13 जनवरी तक होगा। नीट पीजी के बाद 12,690 मास्टर ऑफ सर्जरी, 24,360 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन, और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर 50% ऑल इंडिया कोटा, 50 फीसदी राज्य कोटा सीटें, डीम्ड, केंद्रीय विवि, इएसआइसी, एएफएमएस और निजी कॉलेज में दाखिला मिलता है। एमसीसी काउंसिलिंग से ऑल इंडिया कोटा में दाखिला मिलता है।


