नेशनल गेम्स के मॉडर्न पेंटाथलॉन में दीपांशु व आरती ने कांस्य पदक जीते

रांची | देहरादून में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन मॉडर्न पेंटाथलॉन के मिक्स ट्रायथलॉन स्पर्धा में दीपांशु व आरती ने कांस्य पदक जीता। इसी के साथ झारखंड के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 6 रजत व 12 कांस्य समेत कुल 25 पदक अपने नाम किए। इसमें लॉन बॉल के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक 5 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य पदक राज्य को दिलाया। वहीं, तीरंदाजी में 2 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य, मॉडर्न पेंटाथलॉन में 1 रजत, 3 कांस्य, वूशु में 1 रजत, 2 कांस्य और तैराकी में 2 कांस्य व महिला हॉकी में 1 कांस्य पदक हासिल किया। गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेल में भी राज्य के एथलीटों ने 6 स्वर्ण, 5 रजत, 14 कांस्य समेत कुल 25 पदक अपने नाम किए थे। साल 2027 में मेघालय में 39वां राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जाएगा। राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार ने सभी को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *