नेशनल टेस्टिंग एजेंसी… सात जनवरी तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-सीबीटी मोड में 85 विषयों के लिए होनी है परीक्षा

झारखंड समेत देशभर के लाखों पोस्ट‑ग्रेजुएट और रिसर्च के इच्छुक छात्रों के लिए सबसे बड़ा एकेडमिक मोड़ यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर से 07 जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जानी है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। एनटीए द्वारा आवेदकों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। आवेदक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए इसी साल अक्टूबर-नवंबर में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। स्नातकोत्तर अपीयरिंग अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन जमा किए थे। राज्य के विश्वविद्यालयों में अब पीएचडी एंट्रेंस का आयोजन नहीं होगा। लोकभवन ने पीएचडी एंट्रेंस पर रोक लगा दी है। अब राज्य के विश्वविद्यालयों में यूजीसी नेट परीक्षा क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही पीएचडी कोर्स में दाखिला लिया जाएगा। बताते चलें कि रांची विवि प्रशासन ने रोक लगने से पहले पीएचडी एंट्रेंस के लिए आवेदन आमंत्रित किया था। इसके बाद भी परीक्षा आयोजन नहीं कर सका। आवेदकों को परीक्षा शुल्क भी वापस नहीं किया है। 1. असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की एलिजिब्लिटी- यूनिवर्सिटी या कॉलेज में टीचिंग पद के लिए। 2. जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप)- स्टाइपेंड और पीएचडी रिसर्च प्रोजेक्ट में शामिल होने का मौका। 3. पीएचडी रिसर्च एलिजिब्लिटी – इसमें सिर्फ पीएचडी रिसर्च के लिए क्वालिफाई करते हैं। अभ्यर्थी किसी भी विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *