जमशेदपुर | रांची के उभरते हुए बैडमिंटन स्टार संवित रमेश (परम) ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘ऑल इंडिया नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट’ के अंडर-15 (U15) डबल्स वर्ग में उपविजेता बनकर राज्य का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के किसी बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा इस श्रेणी में ट्रॉफी जीतने की यह पहली ऐतिहासिक उपलब्धि है। संवित ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद उन्हें उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा, लेकिन उनकी इस जीत ने झारखंड बैडमिंटन के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने संवित को बधाई दी है।


