रतलाम | जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में 14 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लगेगी। इसमें लंबित समझौता योग्य सिविल, आपराधिक, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, बैंकों के ऋण वसूली प्रकरण, बीएसएनएल, संपत्तिकर एवं जलकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसमें समझौता योग्य 3455 प्रकरण चिह्नित किए गए हैं।


