भास्कर न्यूज | सादुलपुर महाराष्ट्र के संभाजी नगर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल भारोत्तोलन प्रतियोगिता अंडर-19 में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल जीते हैं। टीम मुख्य कोच चंद्रशेखर पूनिया ने बताया कि राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हरमन सिंह (हनुमानगढ़) ने 110+ केजी भार वर्ग में कुल 332 किलो वजन उठाकर गोल्ड, रोहित वैष्णव (ब्यावर) ने 98 केजी भार वर्ग में 268 किलो वजन उठाकर सिल्वर व मुस्कान सैनी (अलवर) ने 53 केजी भार वर्ग में 132 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में चंद्रशेखर पूनिया, मैनेजर शाशि हरजीत सिंह मौजूद रहे। वहीं शिवराधिपति डॉ. सोमवीर सिंह व शाशि राधेश्याम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता से पूर्व राजस्थान टीम का प्रशिक्षण शिविर डोकवा गांव के शहीद तेजवीर सिंह राउमावि में हुआ था। राजस्थान की टीम यहीं से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई थी।


