नैतिक। चिरमिरी | रायपुर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चिरमिरी डीएवी स्कूल के छात्र नैतिक सेठिया ने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ नैतिक ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे चिरमिरी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले से नैतिक सेठिया ही एकमात्र छात्र रहे, जिन्होंने पदक जीतकर सफलता हासिल की। नैतिक की इस सफलता से डीएवी स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नैतिक की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति उनकी रुचि को और प्रोत्साहित करेगी। इस उपलब्धि पर चिरमिरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने भी नैतिक सेठिया को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना नैतिक की कड़ी मेहनत का परिणाम है।


