रायसेन-उदयपुरा में NH 45 पर शनिवार रात करीब 10 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक के दोनों पैर टूट गए। वहीं वाहन के अंदर चालक और क्लीनर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए लगभग डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू किया गया। जेसीबी कटर का उपयोग कर उन्हें निकाला गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम भी लगा। घटना सर्किट हाउस के सामने पुल पर हुई। टक्कर के कारण दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनर केबिन में बुरी तरह फंस गए। एक ट्रक भोपाल से जबलपुर तो वहीं दूसरा जबलपुर की ओर से आ रहा था। रोड निर्माण के चलते दोनों ट्रक वनवे रोड से आमने-सामने आए और भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त
वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। सूचना मिलने पर उदयपुरा थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोग जेसीबी तथा गैस कटर मशीन की सहायता से फंसे हुए चालक और क्लीनर को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे में एक ट्रक के चालक के दोनों पैर टूट गए हैं, जबकि दूसरे ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। उदयपुरा थाना के एसआई केशव शर्मा ने रेस्क्यू के दौरान बताया कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के बाद तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर ऑप्शनल मार्गों से वाहनों को निकाला। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को मुख्य वजह माना जा रहा है।


