नेशनल हाईवे पर महिला का पर्स खींचकर भागे:मुंगेली में बाइक से आए थे बदमाश, 2 आरोपी पकड़ाए; 21 हजार नगद और मोबाइल बरामद

मुंगेली जिले के चंद्रखुरी ओवर ब्रिज में एक महिला से लूट हुई है। पीड़िता ईश्वरी कैवर्त (32) अपनी स्कूटी से घर जा रही थी तभी 3 बदमाश बाइक से आए और उनका पर्स छीन लिया। पुलिस ने नेशनल हाईवे-130 पर हुई स्नैचिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सरगांव थाने का है। घटना 29 अप्रैल शाम 5 बजे की है। पर्स में 21,000 रुपए नगद, ओप्पो कंपनी का मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है वहीं आरोपियों ने नगद पैसे आपस में बांट लिए थे। बाइक पर सवार होकर आए आरोपी पीड़िता ने बताया कि अपने बेटे मिनेश के साथ एक्टिवा पर बिलासपुर से तिल्दा नेवरा जा रही थीं। इसी दौरान ओरेंज-ब्लैक रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना सरगांव की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में विकास यादव (19) और मंजित जांगड़े (19) शामिल हैं। नगद आपस में बांट लिए, बाकी सामान खेत में फेंक दिए पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट के 21,000 रुपए को तीनों ने आपस में 7,000-7,000 रुपए बांट लिए थे। पुलिस ने विकास यादव से 2,450 रुपए और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक तथा मंजित जांगड़े से 2,500 रुपए और छीना गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल चार्जर को खेत में फेंक दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *