नेशनल हाईवे में नागमोरी घाट पर फिर लगा जाम, परेशान होते रहे लोग

भास्कर न्यूज | चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे 30 पर नागमोरी घाट में गुरुवार सुबह तीन ट्रक खराब हो गए। इससे रायपुर-जबलपुर मार्ग पर सुबह से दोपहर 3 बजे तक जाम लगा रहा। भारी वाहन और बसें घंटों फंसी रहीं। भीषण गर्मी में यात्रियों की हालत खराब हो गई। पानी तक नहीं मिल पाया। घाट का रास्ता सकरा है। बंजारी मंदिर से चिल्फी तक आए दिन जाम लगता है। गुरुवार को भी यही हुआ। चिल्फी पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर छोटे वाहन और कारों को जाम से निकाला। हर सप्ताह घाट में जाम लग रहा है। विभागीय अधिकारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। घाट में नेटवर्क नहीं रहता। गर्मी में पानी की भी दिक्कत होती है। साइड शोल्डर नहीं होने से जाम की स्थिति बनती है। बसों में सफर कर रहे यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती है। परिवार और छोटे बच्चों के साथ लोग दोपहर की धूप में फंसे रहे। व्यवस्था सुधारने के लिए पहल नहीं: वन वे ट्रैफिक या सड़क के बीच में गढ़वाल बना दी जाए तो जाम की स्थिति सुधर सकती है। लेकिन विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। इस मार्ग पर चलने वाली 112 और 108 एम्बुलेंस भी कई बार जाम में फंस चुकी हैं। इससे मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *