नेशनल हाईवे 43 ने ली फिर एक जान, बस से टकराकर युवक की मौत

नेशनल हाईवे 43 ने ली फिर एक जान, बस से टकराकर युवक की मौत
कोतमा।
जिला मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर निवासी लेदरी अमित श्रीवास जिला अनूपपुर के कोतमा नेशनल हाईवे 43 पर 30 दिसंबर 2024 की शाम करीब 530 बजे एक सड़क दुर्घटना में शराब तस्करी कर रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित श्रीवास (निवासी लेदरी) के रूप में हुई है, जो मनेन्द्रगढ़ के ग्रीन पार्क बार में काम करता था। पुलिस के अनुसार, अमित अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से पिट्टू बैग में 12 बोतल महंगी शराब लेकर जा रहा था। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल की बस से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बैग में रखी 5 बोतल शराब टूट गई, जबकि शेष 7 बोतल को कोतमा पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बार संचालक ने पल्ला झाड़ा
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रीन पार्क बार के संचालक अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मृतक को पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि वह अब उनके बार में काम नहीं करता था। इसके विपरीत, बार के अन्य कर्मचारियों ने पुष्टि की कि अमित बार में काम करता था। शराब तस्करी पर उठे सवाल- मामले ने गंभीर मोड़ तब लिया, जब यह स्पष्ट हुआ कि मृतक शराब तस्करी में लिप्त था। यह सवाल उठता है कि क्या बार संचालक इस अवैध गतिविधि में शामिल हैं या वे घटना से अपना नाम बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कोतमा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद शराब तस्करी और हादसे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। सुंद्रेश सिंह मेरावी, थाना प्रभारी कोतमा का कहना है कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार कर लिया गया है! विवेचना जारी है जैसे ही तथ्यों पर जानकारी उपलब्ध होगी उस आधार पर मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *