नेशनल हाईवे 79 पर भूसे से भरा ट्रक पलटा:ढाई घंटे तक लगा रहा जाम, गाड़ी और चारे के जेसीबी से हटवाया

अजमेर के नेशनल हाईवे 79 स्थित सेंद्रिय चौराहा पर गुरुवार रात भूसे से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से सारा भूरा सड़क पर फैल गया। गनीमत रही की दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बारिश के दौरान कड़ी मशक्कत करते हुए श्रतिग्रस्त ट्रक और जेसीबी मशीन से भूसा एक तरफ करवा कर रास्ता खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजमार्ग पर पलटे ट्रक और सड़क पर फैले भूसे को हटाने के लिए पुलिस अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अंधेरे और बारिश में जहां जेसीबी मशीन से भूसा हटवाया गया। इसमें करीब ढाई घंटे का समय लग गया। सड़क साफ होने के बाद पुलिस ने राजमार्ग को बहाल करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *