नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:भाजपा कार्यालय के बाहर पुतला फूंका, ED पर दुरुपयोग का आरोप

डूंगरपुर जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पीसीसी के आह्वान पर किया गया, जब एक अदालत ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। जिलाध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डूंगरपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गणेश घोगरा ने कहा कि दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पांच अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया। घोगरा ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं, विशेषकर ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ के आधार पर लंबी पूछताछ कर परेशान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अदालत ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेना उचित नहीं समझा, जिससे इस मामले में कांग्रेस और सत्य की जीत हुई है। घोगरा के अनुसार, इस घटना ने केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *