नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांकेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस भवन से भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे शहर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने पैदल रैली निकाली और भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। कार्यकर्ताओं के रुख को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जैसे ही रैली भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ी, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोके जाने पर वे पुलिस से भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पीछे धकेला। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल का प्रयोग करना पड़ा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। पुलिस के कड़े घेरे के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच सके और उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


