नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई का विरोध, कांग्रेस ने पुतला जलाया

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बताया। जिसके विरोध में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी व ईडी का पुतला भी जलाया। कांग्रेस ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया। कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जय स्तंभ चौक में नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया गया। ​शहर अध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को डराने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। संसद के ऐन शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। देश में आर्थिक संकट, बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पदम कोठारी, भागवत साहू, मेहुल मारु, आफताब आलम, सूर्यकांत जैन, आसिफ अली, मामराज अग्रवाल, संतोष पिल्‍ले, अमित चंद्रवंशी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *