अमृतसर | नेहरू युवा केंद्र ने यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरूप रानी महिला महाविधालय के सड़क सुरक्षा जागरूकता विभाग के सदस्य मंजीत मिनहास और डॉ. राजदीप के सहयोग से की गई। डीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीबीकेडीएवी कॉलेज, सहजादानन्द कॉलेज, डीएवी कॉलेज हाथी गेट एवं खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी के छात्र शामिल हुए। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए रोजाना मेरा भारत की टी-शर्ट पहनाकर 100 स्वयंसेवकों को तैयार किया जा रहा है।


