नैनवां में हर वार्ड में होंगे 5.24 करोड़ के काम:नगर पालिका का 43 करोड़ का बजट पारित, फर्जी पट्टा प्रकरण पर कार्रवाई की मांग

नगर पालिका नैनवां में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 43 करोड़ 11 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सरिता नागर की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पार्षदों ने पूर्व अध्यक्ष प्रेम बाई के फर्जी पट्टा प्रकरण को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनके निलंबन के बाद कब्जे वाले भूखंड से अतिक्रमण हटाने और न्यायिक कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विकास कार्यों के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की घोषणा के अनुसार 10 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें तालाब का सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, चौराहों का विकास, नाला-नाली और सड़क निर्माण, बस स्टैंड का विकास, उद्यान विकास और मेला ग्राउंड के विकास कार्य शामिल हैं। साथ ही प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 24 लाख रुपए का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों में स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने का फैसला लिया गया। साथ ही, घटिया निर्माण कार्य करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई पर भी सहमति बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *