नैना देवी के लिए 9वीं बस यात्रा रवाना

लुधियाना| माता वैष्णो देवी मंदिर के तत्वावधान में 19वीं विशाल बस यात्रा सोमवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ माता श्री नैना देवी जी और पावन नगरी श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुई। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक सिंगला ने पावन ध्वजा दिखाकर एवं पंडित संजय शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच किया। यात्रा में कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं। जिनके लिए सुबह के जलपान से लेकर दोपहर के भोजन तक की समुचित व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है। बस प्रभारी नरेंद्र सेतिया और विजय अरोड़ा ने बताया कि श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। आगामी 20वीं यात्रा 23 जनवरी को श्री खाटू श्याम एवं सालासर धाम के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर नरेश बांसल, डॉ. स्वर्ण सैनी, सतपाल मित्तल, भगत सेन अरोड़ा, रेखा धीमान, हिना देवी, मीनू देवी एवं सुनंदा लेखी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *