नॉन टीचिंग के पदों के लिए 27 तक करें आवेदन

भास्कर न्यूज | लुधियाना दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत 137 पद भरे जाएंगे। जिसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये की फीस और एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये की फीस अदा करनी होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर तय की गई है। पदों के मुताबिक 32 व 40 साल की अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित की गई है।हालांकि नियमों के तहत रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को https:// www.du.ac.in /index. php पर विजिट करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *