भास्कर न्यूज | जालंधर गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित नॉर्थ-जोन इंटर-यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. यशवंत गहलोत ऑब्जर्वर के रूप में शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह ने डॉ. गहलोत का स्वागत किया। चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली ने एमजेपी यूनिवर्सिटी को 53-9 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, हरियाणा ने एसएसजे यूनिवर्सिटी, अल्मोड़ा को 45-26 से हराया। इसके अलावा एमडीयू, रोहतक ने एसजीजीआर यूनिवर्सिटी, देहरादून को 62-15 से मात दी, जबकि एचपीयू, शिमला ने गुरु काशी यूनिवर्सिटी को 2-0 अंकों से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने पीएयू, लुधियाना को 21-15 से हराया। चैंपियनशिप के सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।


