नोएडा में इमोशनल ब्लैकमेल कर ठगे 6.52 करोड़:बड़ी कंपनी के डायरेक्टर हैं पीड़ित, डेटिंग एप में मिली महिला ने 25 अकाउंट में ट्रांसफर कराई रकम

डेटिंग ऐप पर प्यार और उसके बाद निवेश के नाम पर दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी के डायरेक्टर से 6 करोड़ 52 लाख 51 हजार रुपए से अधिक की ठगी हो गई। लगातार और रुपए मांगने के बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बात करने वाली महिला की प्रोफाइल को चेक किया तो वह फर्जी निकली। जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही रुपए फ्रीज कराने का काम शुरू कर दिया है। पत्नी से तलाक के बाद डेटिंग ऐप पर महिला से हुई मुलाकात नोएडा सेक्टर-76 निवासी पीड़ित एक मल्टीनेशनल कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनका अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए डेटिंग ऐप पर एक्टिव थे। इस दौरान दिसंबर में उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए अनीता नाम की महिला से हुई। महिला ने खुद को हैदराबाद निवासी बताया। इसके बाद दोनो में बातचीत होने लगी। कुछ दिन के बाद अनीता ने निदेशक को विश्वास में लेकर स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए प्रेरित किया। महिला ने मीठी-मीठी और इमोशनल बातें कर फंसाया
उनके बारे में सब कुछ जानने के बाद महिला ने कंपनी के डायरेक्वटर से मीठी- मीठी और इमोशनल बातें कर फंसाया। फिर उसके कहने पर टेलिग्राम के एक ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। जिसके जरिए उन्होंने पहना निवेश 3 लाख 20 रुपए किया और कुछ घंटे में 24 हजार रुपये का फायदा हो गया जिसे उन्होंने विड्रा भी कर लिया। विश्वास में लेने के बाद महिला उन्हें हर रोज कोई न कोई नई स्कीम बताती थी। जिसमें कई विदेशी कंपनियों में निवेश के कर मोटा पैसा कमाने के बारे में भी बताया। 25 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए 6.50 करोड़ से अधिक रुपए
इस तरह उसकी बातों में आकर कई अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करना शुरू कर दिया जिसमें उनको मुनाफा भी दिखाने लगा। धीरे- धीरे करके उन्होंने अपने पास से 4 करोड़ रुपये से अधिक रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में 2 करोड़ रुपए लोन लेकर भी दे दिए। इस तरह से उन्होंने 4 दिसंबर 2024 से 3 मार्च 2025 के बीच 25 बैंक अकाउंट में 6 करोड़ 50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसमें उन्हें 2 करोड़ रुपए से अधिक का प्रॉफिट दिखाया गया। जब उन्होंने उसे निकालने के का प्रयास किया तो उनसे और रुपए की डिमांड की गई। जिसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। तब जाकर उन्होंने पहले आनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई और फिर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्लानिंग के तहत किया फ्राड, प्रोफाइल चेक किया तब पता चला उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला लगातार उन्हें पहले की ही तरह से इमोशनल करती रही। जिसमें वह कई बार खुद ही अपनी गलती बताकर मेरे पैसे फंसने की बात कहती थी। हालांकि बाद में सामने आया कि यह उसकी प्लानिंग थी। जिसके तहत उसने फ्राड किया था। डायरेक्टर ने बताया कि टैक्स बचाने के नाम पर अलग-अलग अकाउंट में रुपए डलवाए गए। जब 6 करोड़ से अधिक रुपए फंस गए तब उन्होंने महिला का प्रोफाइल सोशल मीडिया पर चेक किया। जिसमें उसके अलग अलग अकाउंट मिले। साथ कई और लोगों को ठगा था इसकी भी जानकारी हुई। डीसीपी साइबर सिक्योरिटी प्रीति यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक टीम को लगाया गया है। करीब तीन महीनों में 25 अकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। बैंक को लेटर लिखा गया है। अकाउंट फ्रीज कराने की प्रक्रिया के साथ साथ आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। ————- ये खबर भी पढ़िए सलमान के राम मंदिर की घड़ी पहनने पर भड़के मौलाना: बरेली में कहा- शरीयत के गुनहगार, नाजायज और हराम…तौबा करें एक्टर सलमान खान के राम मंदिर एडिशन की घड़ी पहनने पर यूपी के मौलाना भड़क गए हैं। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- सलमान का राम मंदिर की घड़ी पहनना नाजायज और हराम है। वह शरीयत के मुजरिम हैं। एक मुस्लिम होने के नाते उन्हें गैर इस्लामी काम किया। तौबा करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *