नोएडा में गर्लफ्रेंड का मर्डर:प्रेमी से झगड़ा हुआ था, पीजी में घुसकर गोली मारी, पिस्टल लहराते भाग गया

नोएडा में एक युवक ने पीजी में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। उसके बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग कमरे में पहुंचे। देखा तो जमीन पर युवती की लाश पड़ी थी। पीजी संचालक ने फौरन फोन करके पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। सैंपल इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। घटना शुक्रवार रात याकूबपुर गांव की है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए प्रेमी से हुआ था झगड़ा डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार- याकूबपुर गांव में सोनू (25) नाम की युवती पीजी में रहती थी। कृष्णा नामक युवक से उसका प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने पीजी में रात करीब 11 बजे उसे गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कृष्णा मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। दोनों पहले साथ काम करते थे पुलिस का दावा है कि पहले सोनू और कृष्णा एक साथ काम करते थे। वहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। कुछ दिनों से उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने हत्या की है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसकी जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़िए… ’10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ से बदली लाइफ:रातोंरात सेलिब्रिटी बने मेरठ के शादाब बोले; क्रिकेटर रिंकू और रैपर बादशाह ने किया कॉपी मेरठ के रहने वाले शादाब जकाती इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। शादाब का एक वीडियो “10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी” हिट हो चुका है। इस वीडियो को अब तक 57 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत तमाम सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। दुनियाभर में लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *