नोएडा में थर्ड कंपनी करेगी प्रोजेक्ट का ऑडिट:प्री बिड में 11 कंपनियां आई सामने,  एक का होगा चयन, गुणवत्ता की परख कर देंगी रिपोर्ट

नोएडा प्राधिकरण प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद और निर्माण के दौरान थर्ड पार्टी एजेंसी निर्माण की गुणवत्ता को परखेगी। इसकी रिपोर्ट के बाद ही निर्माण कंपनी के बिल को अप्रूवल दिया जाएगा। कंपनी चयन के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया था। इसकी प्री बिड में 11 कंपनियां आई। जिनके सुझाव लिए गए। साथ ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आगामी एक सप्ताह में किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। दरअसल अक्सर ये शिकायत आती है कि प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान कंपनियां पैसा बचाने के लिए गुणवत्ता के साथ समझौता करती है। कई बार प्राधिकरण अधिकारी इसे पकड़ लेते है। लेकिन कभी कभार वो चूक जाते है। ऐसे में थर्ड पार्टी ऑडिट की जरूरत पड़ रही है। थर्ड पार्टी अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण सीईओ को देंगे। जिसके बाद बिल प्रोसेस शुरू किया जाएगा। प्री बिड में ये कंपनियां हुई शामिल
प्री बिड में जो कंपनियां आई है उनमें सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड, जेपीएस एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, आर्ची बिजनेस सोल्यूशन, क्रेडिबल मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, वेपकॉस लिमिटेड, बीएलजी कंस्ट्रक्शन सर्विस , क्वालिटी कांउसिल ऑफ इंडिया, फार्टेस इंफ्रा कॉन लिमिटेड, चॉइस कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड है। इसी में किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। कंपनी ये करेगी काम
नोएडा प्राधिकरण पहले भी थर्ड पार्टी प्रोजेक्ट की जांच करवाता आ रहा है। इनकी रिपोर्ट काफी अहम मानी जाती है। बता दे नोएडा में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। हालांकि तमाम बैठकों में अधिकारी गुणवत्ता की बात करते आ रहे है। बावजूद इसके लापरवाही सामने आ ही जाती है। ऐसे में थर्ड पार्टी का काम मौके पर जाकर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को देखना या काम पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट की जांच कर अपनी रिपोर्ट बनाना होगा। इसी रिपोर्ट पर के आधार पर ही निर्माण कंपनी के कार्यो के गुणवत्ता की परख होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *