नोएडा में लैंबॉर्गिनी से 2 को रौंदा:लोग दौड़े तो पूछा- कोई मर गया क्या? टेस्ट ड्राइव करने निकला था

नोएडा में लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को रौंद दिया। मजदूर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़कर कार के पास पहुंचे तो ड्राइवर ने पूछा- कोई मर गया क्या? फिर आराम से कार से निकल कर बाहर आया। कहा- मैंने हल्की से रेस दी थी। गाड़ी एकदम से बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ड्राइवर को अरेस्ट कर कार जब्त कर ली है। कार दूसरे की है, युवक टेस्ट ड्राइव करने निकला था। घटना रविवार शाम सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर 94 के चरखा गोलचक्कर के पास की है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी घटना… फुटपाथ पर बैठे थे मजदूर
चरखा गोलचक्कर के पास दो मजदूर रविदास और रमभु कुमार फुटपाथ पर बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी उन्हें रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ कर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने कार चला रहे दीपक कुमार को अरेस्ट कर लिया है। वह अजमेर का रहने वाला है। उसने बताया कि कार उसकी नहीं है। कार का मालिक सुपरनोवा का रहने वाला मृदुल है। आरोपी कार ब्रोकर है
दीपक ने बताया कि उसने कार को टेस्ट ड्राइव के लिए लिया था। वह ब्रोकर का काम करता है। वह लग्जरी कारों की खरीद-बिक्री का व्यापारी है। वह कार को चेक करने के लिए चला रहा था। गाड़ी की स्क्रीन पर कुछ एरर आ रहा था, जिसे चेक करने के लिए वह गाड़ी चला रहा था। तभी हादसा हो गया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी कार चालक के पास जब लोग पहुंचते हैं तो वह कार के अंदर से पूछता है- कोई मर गया क्या? यह सुनकर लोग गुस्सा हो गए। पहले में भी हो चुके हैं ऐसे हादसे —————————– ये खबर भी पढ़ें- ताजमहल में जलाभिषेक, लव जिहाद के खिलाफ अभियान:मुस्लिम बस्ती में चालीसा, कौन हैं भड़काऊ वीडियो बनाने वाली महिलाएं 26 फरवरी को शिवरात्रि वाले दिन, सुबह के 10 बजे थे। ताजमहल देखने आई एक महिला ने छोटा सा शिवलिंग निकाला और पूजा करने लगी। गंगाजल चढ़ाया। शिवलिंग को महिला जूड़े में छिपाकर लाई थी। उसने बाकायदा इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। ये महिला हिंदू महासभा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर हैं। वो पहले मथुरा की शाही ईदगाह में धार्मिक नारे लगा चुकी हैं। ताजमहल पर भगवा झंडा लहराने पर CISF ने उन्हें पकड़ा भी था। ऐसी ही एक घटना बिहार में भी हुई। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *