नोएडा में BMW से जा रही महिला यूट्यूबर से छेड़खानी:कार सवार युवकों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए, कपल ने माफ किया

ग्रेटर नोएडा में जानी-मानी महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर का पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के DND फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया। बार-बार ओवरटेक किया। चलती कार की विंडो से लटकर अश्लील इशारे किए। इससे इन्फ्लुएंसर घबरा गई और कार रोक दी। पति को फोन कर पूरी बात बताई। इस दौरान आरोपी भी वहीं खड़े रहे। घर पास में ही था तो पति जल्दी ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी। पुलिस के आने तक आरोपियों और महिला के पति के बीच कहासुनी होती रही। इस बीच नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बात की। हालांकि, महिला ने शिकायत करने से मना किया तो पुलिस ने आरोपियों को समझाकर छोड़ दिया। घटना एक महीने पुरानी है। अब सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया। पति ने भी सोशल मीडिया पर मामले का वीडियो शेयर किया है। महिला के इंस्टाग्राम पर 57 लाख और उसके पति के 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए…
अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला पढ़िए- 27 जनवरी को बीएमडब्ल्यू कार से लौट रही यूट्यूबर
पीड़ित का नाम नीतू बिष्ट है। वह उन चुनिंदा महिला इन्फ्लुएंसर्स में शामिल हैं, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को करियर में बदल दिया है। वह ब्यूटी टिप्स, फैशन स्टाइलिंग, लाइफस्टाइल और डेली रूटीन से जुड़े वीडियो साझा करती हैं। पति लखन रावत ने बताया- 27 जनवरी को उनकी पत्नी दिल्ली से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर बीएमडब्ल्यू कार से लौट रही थीं। डीएनडी फ्लाईओवर के पास एक अन्य कार में सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की। अभद्र इशारे किए। महिला ने डर कर पति को फोन किया
लखन ने कहा कि जब युवक परी चौक पीछे पड़े रहे तो पत्नी काफी डर गई। घबराकर मुझे फोन कर पूरी घटना बताई। उस समय उनका घर करीब 15 मिनट की दूरी पर था। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को फोन किया। फिर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ा
पति के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। उनके पेरेंट्स को बुलाया गया। उनसे माफी मंगवाई गई थी। पुलिस आरोपियों को जेल भेजना चाह रही थी। मगर हमने मना कर दिया था। क्योंकि जेल जाने से करियर खराब हो जाता है। वो सभी स्टूडेंट्स थे। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। अब मैटर शॉर्टआउट हो चुका है। मैं पुलिस को धन्यवाद देता हूं कि मेरे कॉल करते ही वह 2 मिनट में पहुंच गई थी। इतनी तेज एक्शन लेते मैंने कभी नहीं देखा था। थैंक्यू सो मच। अब जानिए नीतू बिष्ट कौन हैं? पुलिस ने कहा- 27 किमी पीछा करने की बात गलत
ADCP सुधीर कुमार ने बताया- नीतू बिष्ट के साथ हुई घटना एक माह पुरानी है। यात्रा के दौरान थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत ओवरटेकिंग को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। 27 किमी तक पीछा करने की बात गलत है। आरोपियों ने पीड़िता से लिखित माफी मांगी थी। पीड़िता के पति ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया था। जिसके बाद आरोपियों के परिजनों को बुलाकर आरोपियों से ‘बॉन्ड’ भरवाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया था। पीड़िता के पति ने भी इस पर संतुष्टि जाहिर की थी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की थी। इसका एक वीडियो भी जारी किया था। —————— ये खबर पढ़िए – अयोध्या जेल की दीवार तोड़कर 2 कैदी भागे:स्पेशल सेल में बंद थे, रातभर में 30 ईंट उखाड़ी; जेलर समेत 7 सस्पेंड अयोध्या जिला जेल से दो कैदी दीवार तोड़कर फरार हो गए। दोनों स्पेशल सेल में बंद थे। दोनों ने रातभर में सेल की पीछे की दीवार की 25-30 ईंटें उखाड़ीं। भागकर जेल की बाउंड्री वॉल तक गए। फिर कंबल और मफलर से रस्सी बनाकर 20 फीट ऊंची दीवार फांद गए। कैदियों के भागने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज और शेर अली उर्फ रफीक अली के रूप में हुई है। गोलू अमेठी और रफीक सुलतानपुर का रहने वाला है। दोनों हत्या और रेप के आरोप में बंद थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *