नोएडा में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में कारोबारियों का हंगामा:एंट्री न मिलने पर पास फाड़े, पुलिस हाथ जोड़ती रही, PM मोदी पहुंचे

पीएम मोदी नोएडा पहुंच चुके हैं। यहां इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। मोदी का यह दौरा करीब 45 मिनट का होगा। वे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कारोबारियों से बातचीत करेंगे, फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अनुमान है कि इस बार ट्रेड शो में 5 हजार करोड़ का व्यापार होगा। इधर, इंडिया एक्सपो मार्ट में एंट्री न मिलने पर कारोबारियों ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस वाले हाथ जोड़ते हुए नजर आए। दरअसल, प्रशासन ने कारोबारियों को 8 बजे बुलाया था, लेकिन कारोबारी देरी से पहुंचे। पुलिस उन्हें लौटाने लगी। इसके बाद कारोबारी भड़क गए। ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। इसमें पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो होगा। यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां 2400 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। हर दिन सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ट्रेड शो से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *