नोवामुंडी में गिट्टी लदे हाइवा में लगी आग

भास्कर न्यूज | नोवामुंडी नोवामुंडी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कुचीबेड़ा गांव के पास गिट्टी लदे चलते हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से हाइवा के टायर ब्लास्ट हो गया। इससे पूरा इलाका दहल गया। हाइवा में आग लगते ही चालक सोमा चांपिया वाहन से कूदकर जान बचाने में सफल रहा। हाइवा के केबिन में रखा सिलेंडर सुरक्षित है। घटना कुटिंगता डांगोवापोसी मुख्य सड़क पर कुचीबेड़ा गांव के निकट की है। घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और अभिनय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। हादसे के बाद हाइवा की बैटरियां और केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील की दमकल ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे करवा दिया है। इसके बाद कुटिंगता से डांगोवापोसी सड़क पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। हाइवा चंपुआ के बाबू भाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *