नोहर में 800 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार:सप्लायर और गिरोह के संबंधों की जांच में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़ की नोहर थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति को 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतनपुरा, फेफाना निवासी बूटाराम (41) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एसआई नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नोहर के भद्रकाली मंदिर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब अफीम के मुख्य सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले की जांच खुईया थाना प्रभारी राधेश्याम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *